झारखंड : पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का निधन

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: कोलेबिरा प्रखंड (Kolebira Block) अंतर्गत अघरमा के रहने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी (International Hockey Player) जस्टिन केरकेट्टा (Justin Kerketta) का शनिवार को निधन हो गया।

कोलेबिरा में हृदयाघात के बाद रांची ले जाने के दौरान शनिवार दोपहर लगभग उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कोलेबिरा प्रखण्ड स्थित उनके पैतृक गांव कोरकोटोली, अघरमा पंचायत में चार दिसम्बर को किया जाएगा।

उनके निधन पर खेल प्रेमियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

जस्टिन केरकेट्टा का जीवन सफर

उल्लेखनीय है कि उनका जन्म 1947 में हुआ था। 1978 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं (International Competitions) में भी देश का प्रतिनिधित्व वे कर चुके थे।

बिहार रेजिमेंट में भारतीय सेना में नौकरी करने और सेवानिवृत्त (Retired) होने के बाद 1982 से 1998 तक तक मेकॉन में हॉकी खिलाड़ियों को कोचिंग भी दिया था। इसके बाद वे कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में मकान बनाकर रह रहे थे।

हॉकी झारखंड के मनोज कोनबेगी के मुताबिक वे हर छोटे बड़े हॉकी प्रतियोगिताओं (Hockey Competitions) में भी किसी न किसी तौर पर भाग लेते रहे।

कोलेबिरा के बरवाडीह विद्यालय में हर वर्ष होने वाले हॉकी प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता देते थे। उनके निधन पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने श्रद्धांजलि (Tribute) देते हुए कहा कि उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है।

उनसे कई मार्गदर्शन लिया करता था।

Share This Article