साहिबगंज में JAP-9 की 2 महिला जवानों की तबियत बिगड़ी, एक की हालत गंभीर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: आज शुक्रवार सुबह मैराथन दौड़ (Marathon Running) में भाग ले रही JAP-9 की दो महिला जवान की तबियत अचानक बिगड़ गई।

महिला जवान की तबीयत बिगड़ते ही बेहोश होकर गिर गई। दोनों ही महिला जवानों को तत्काल इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल (Sahebganj Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया।

इनमें से एक विमला मुंडा की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे चिकित्सकों (Doctors) ने बेहतर इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज (Dumka Medical College) रेफर कर दिया।

महिला जवान को बार-बार पड़ रहा था दौरा

इस संबंध में इलाज कर रहे डॉक्टर मोहन मुर्मू ने बताया कि दो महिला जवान को जैप -9 से आज सवेरे अस्पताल (Hospital) लेकर आया गया था। जिसमें एक को पेट में दर्द और उल्टियां (Vomiting) हो रही थी जो कि फिलहाल ठीक है।

लेकिन विमला मुंडा नामक दूसरी महिला जवान बेहोशी की हालत में लाई गई है, जिसे बार-बार दौरा पड़ रहा था। जिसका प्रारंभिक इलाज किया गया है लेकिन गंभीर स्थिति के मद्देनजर बेहतर इलाज के लिए उसे दुमका मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि आज शुक्रवार को साहिबगंज (Sahebganj) में ठंड काफी अधिक थी। और इसी बीच जवानों को 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ कराई गई। जिसके बाद दो महिला जवान की तबियत अचानक बिगड़ गई।

Share This Article