चाईबासा में हुए IED ब्लास्ट में घायल कोबरा बटालियन के पुलिस निरीक्षक का चल रहा इलाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चाईबासा (Chaibasa) के टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ा में सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) में घायल कोबरा के पुलिस निरीक्षक प्रभाकर साहनी की हालत स्थिर है।

मेडिका अस्पताल में घायल पुलिस निरीक्षक को डॉ निर्मल कुमार की यूनिट में भर्ती किया गया है। वह MICU बेड नंबर चार में एडमिट है।

मेडिका अस्पताल प्रबंधक आंनद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभाकर के बाएं पैर के निचले हिस्से में जख्म है।

जवान का ब्लड प्रेशर 110/80, पल्स-96 और ऑक्सीजन लेवल 100 प्रतिशत है। प्रभाकर का अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) भी किया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

Share This Article