Latest Newsझारखंडरांची में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 17 को, कई मंत्री होंगे...

रांची में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 17 को, कई मंत्री होंगे शामिल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) 17 दिसम्बर को Ranchi के जिला स्कूल शहीद स्मारक में शहीदों को नमन करने के बाद निकाली जायेगी। रांची जिला महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

राजा ने बताया कि यात्रा फिरायालाल चौक में शहीद अल्बर्ट एक्का (Shaed Albert Ekka) की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए ओल्डएचबीरोड, लालपुर होते हुए बिरसा मुंडा की समाधि स्थल कोकर तक जाएगी।

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो (Dr. Rakesh Kiran Mahato) ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, नफरत तथा अलगाववादी ताकतों के विरुद्ध एक बुलंद आवाज है।

यह यात्रा एक संकल्प है, उन सभी भारतीयों को साथ जोड़ने का जिन्हें भारत की विविधता, एकता एवं संविधान में विश्वास है।

प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा (Rakesh Sinha) ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सामाजिक संगठन, एनजीओ तथा सभी वर्ग के लोग भाग लेंगे

यात्रा में प्रदेश वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे

कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की ओर से इस कार्यक्रम में सभी जाति धर्म के लोगों को आमंत्रित किया गया है ताकि राजधानी रांची में होने वाली यह भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक बने।

यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता से आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा अभियान के प्रदेश संयोजक सह पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता , बादल पत्रलेख सहित अन्य वरिष्ठ नेता (Senior Leader) उपस्थित रहेंगे।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...