Homeझारखंडझारखंड में अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू, दीपावली और छठ में बिहार जाने...

झारखंड में अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू, दीपावली और छठ में बिहार जाने वाले यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Published on

spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: कोरोना संकट के चलते लगभग आठ महीने बाद रविवार से झारखंड से अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरूआत हो गयी।

अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत होने से दीपावली और छठ में आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

इससे बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू होने के साथ ही रविवार को राजधानी रांची स्थित सभी बस स्टैंडों पर रौनक दिखी।

राज्य सरकार की ओर से बस से यात्रा करने को लेकर पूर्व में जारी किये गये सोशल डिस्टेसिंग के आदेश को भी वापस ले लिया है, जिसके कारण किराये में भी कमी आ गयी है।

हालांकि परिवहन विभाग की ओर से कई दिशा निर्देश जारी किये गये है। इसके तहत चालक, सहायक और यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा, वाहनों में स्प्रे सेनेटाइजर रखना होगा और हर सीटों को यात्रा शुरू करने के पहले सेनेटाइज करना होगा।

यात्रा के दौरान चालक या यात्रियों द्वारा धूम्रपान, पान, गुटका या खैनी खाना प्रतिबंधित रहेगा।

परिवहन विभाग ने बस सहित अन्य व्यावसायिक वाहनों में सीट से ज्यादा सवारी ले जाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

लेकिन मास्क पहनना अनिवार्य होगा। आदेश में यह स्पष्ट कहा गया है कि कोई भी वाहन मालिक किसी भी प्रकार का वाहन भाड़ा या किराया में बढ़ोतरी नहीं करेगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...