HomeUncategorizedIPL Auction : बेन स्टोक्स पर हुई पैसों की बरसात, चेन्नई सुपर...

IPL Auction : बेन स्टोक्स पर हुई पैसों की बरसात, चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

IPL Auction : IPL के आगामी सीजन के लिए कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी (Players Auction) चल रही है। इसी बीच इंग्लैंड के सैम कुरेन (Sam Curran) ने इतिहास रच दिया है।

सैम कुरेन को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही सैम कुरेन IPL नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए हैं।

IPL Auction

वहीं All Rounders में से एक बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पर भी पैसों की बरसात हुई है। स्टोक्स के लिए 5 टीमों ने बोली लगाई लेकिन आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें 16.25 करोड़ की कीमत पर अपने साथ लाने में सफल रहा।

स्टोक्स के चेन्नई में आने के बाद अब प्रबंधन को महेंद्र सिंह धोनी का एक विकल्प मिलता नजर आ रहा है। चेन्नई के पास अब रविंद्र जडेजा, मोईन अली, शिवम दुबे, मिचेल सेंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस और बेन स्टोक्स जैसे All Rounders हैं।

IPL Auction

 

इन टीमों ने स्टॉक्स के लिए लगाई बोली

बेन स्टोक्स के लिए सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Rajasthan Royals and Royal Challengers Bangalore) ने दाव लगाया था। राजस्थान बोली को 6.75 करोड़ तक ले गया तो लखनऊ सुपर जायंट्स की एंट्री हो गई।

बोली 7.75 पर गई तो सनराइजर्स हैदराबाद ने भी दावदेार दिखा दी। लखनऊ और हैदराबाद में 15 करोड़ तक जंग चली जब चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बोली में Entry मार ली।

इसके बाद सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ की आखिरी बोली लगाकर स्टोक्स को अपनी टीम के साथ मिला लिया।

IPL Auction

IPL में रहा है शानदार प्रदर्शन

स्टोक्स ने IPL में खेले 43 मैचों में 920 रन बनाए हैं जिसमें 25 की औसत और 134 की स्ट्राइक रेट भी शामिल है। वह 2 शतक और 2 अर्धशतक भी IPL में लगा चुके हैं। स्टोक्स 28 विकेट भी ले चुके हैं।

IPL Auction

2018 और 2019 में नहीं रहा था कुछ खास प्रदर्शन

IPL नीलामी 2017 में बेन स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स (Supergiants) ने लिए उन्होंने अच्छी क्रिकेट खेली और 300 से अधिक रन बनाने के अलावा 10 विकेट भी लीं।

IPL Auction

2018 में वह राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ आए लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा, गेंदें भी आग उगल नहीं पाईं। IPL 2019 में भी वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

लेकिन टी-20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में इंगलैंड के चैम्पियन बनने के बाद उनके भाव फिर से बढ़ गए हैं। इसका बड़ा फायदा उन्हें आईपीएल ऑक्शन में देखने को मिला है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...