Latest NewsUncategorizedUkraine के नागरिक ने वाराणसी के गेस्ट हाउस में लगाई फांसी

Ukraine के नागरिक ने वाराणसी के गेस्ट हाउस में लगाई फांसी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाराणसी: भेलूपुर थाना (Bhelupur Police Station) क्षेत्र के नारदघाट स्थित एक गेस्ट हाउस (Guest house) में ठहरे यूक्रेन (Ukraine) के नागरिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

सोमवार सुबह घटना की जानकारी गेस्ट हाउस (Guest House) के कर्मियों को हुई तो हड़कम्प मच गया। पुलिस को छानबीन में कमरे से नशीली दवाएं (Drugs) और सीरिंज मिली हैं।

प्रतिक्रिया न मिलने पर संचालक ने पुलिस को दी सुचना

नारदघाट स्थित मुन्ना गेस्ट हाउस (Munna Guest House at Naradghat) में यूक्रेन (Ukraine) का नागरिक कोसतीएन्टीन बिलीव (50) बीते माह 29 नवम्बर से ठहरा था।

यूक्रेनी नागरिक वाराणसी प्रवास (Varanasi Travels) के दौरान पंच जूना अखाड़े भी आता-जाता था। रविवार की रात गेस्ट हाउस (Guest House)में खाना खाने के बाद यूक्रेनी नागरिक अपने कमरे में सोने चला गया।

Ukraine के नागरिक ने वाराणसी के गेस्ट हाउस में लगाई फांसी - Citizen of Ukraine hanged himself in the guest house of Varanasi

आज सुबह देर तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो होटल कर्मियों ने दरवाजा खटखटाया। कोई भी प्रतिक्रिया न मिलने पर गेस्ट हाउस संचालक (Guest House Operator) ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने फोरेंसिक टीम (Forensic Team) को बुलवाकर दरवाजा तुड़वाया। कमरे में प्रवासी नागरिक का शव पड़ा मिला।

विदेशी ने कमरे में लगे गाटर के हुक में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाई थी। टीम ने कमरे में छानबीन करके शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी यूक्रेन (Ukraine) के दूतावास को देते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...