HomeझारखंडDNA टेस्ट के लिए रुबिका के माता-पिता के ब्लड का लिया नमूना

DNA टेस्ट के लिए रुबिका के माता-पिता के ब्लड का लिया नमूना

Published on

spot_img

साहिबगंज: रुबिका पहाड़िन हत्याकांड (Rubika Pahadin murder case) की गुत्थी सुलझाने के लिए DNA जांच की जाएगी। इसके लिए रुबिका के माता पिता का ब्लड सैंपल लिया गया है।

DNA जांच के लिए ब्लड सैंपल की अनुमति पुलिस ने कोर्ट से लिया था। इसके बाद पुलिस ने आज ब्लड सैंपल (Blood sample) लेने की प्रक्रिया पूरी की।

थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने रुबिका के माता पिता को साहिबगंज सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉ. तबरेज ने उनका ब्लड सैंपल लिया।

ब्लड को DNA जांच के लिए रांची स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके बाद रुबिका पहाड़िन के अंगों से मिलान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि साहिबगंज के बोरियो में शादीशुदा रुबिका पहाड़िन (22) को कटर से 12 टुकड़ों में काट दिया गया। वह गोंडा पहाड़ (Gonda Pahad) की रहने वाली थी।

DNA टेस्ट के लिए रुबिका के माता-पिता के ब्लड का लिया नमूना - Blood sample taken from Rubika's parents for DNA test

हत्याकांड के 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

शादी के बाद पति दिलदार अंसारी (Dildar Ansari) के साथ बेलटोला में रह रही थी। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने 17 दिसंबर को देर शाम रुबिका पहाड़िन के शव को 12 हिस्सों में बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला में एक पुराने बंद घर के बाहर से बरामद किया था।

DNA टेस्ट के लिए रुबिका के माता-पिता के ब्लड का लिया नमूना - Blood sample taken from Rubika's parents for DNA test

पुलिस ने हत्याकांड के 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल (Jail) भेज दिया है। हालांकि, मुख्य अभियुक्त दिलदार अंसारी का मामा मोइन अंसारी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के बाद केस से जुड़े कई अहम राज निकल कर बाहर आएंगे।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...