Homeबिहारबोधगया से संदिग्ध चीनी महिला पुलिस ने हिरासत में लिया

बोधगया से संदिग्ध चीनी महिला पुलिस ने हिरासत में लिया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गया: जिले के बोधगया में चल रहे कालचक्र पूजा (Kalachakra Puja) में टीचिंग क्लास लेने पहुंचे धर्म गुरु दलाई लामा (Dalai Lama) को नुकसान पहुंचाने के लिए पहुंची कथित चीनी जासूस को बिहार पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर गुरुवार देर शाम हिरासत में लिया है। ‘संदिग्ध’ महिला सोंग शियाओलन को बोधगया थाना में रखकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) एमआर नायक ने फोन पर बातचीत में चीनी महिला के पुलिस हिरासत में होने की पुष्टि की है।

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी (Central Security Agency) के तरफ से मिली इनपुट के बाद महिला की सरगर्मी से गया पुलिस तलाश कर रही थी। ‘खतरे’ की गंभीरता को देखते हुए गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरप्रीत कौर ने चीनी महिला को जल्द गिरफ्तारी में लेने की बात कही है।

बोधगया से संदिग्ध चीनी महिला पुलिस ने हिरासत में लिया - Suspected Chinese woman police detained from Bodh Gaya

भिक्षु का रूप धारण कर रखा था महिला ने

पुलिस हिरासत में जिस महिला को रखा गया है, उसकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि गया SSP ने कहा कि अभी उससे पूछताछ के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि जिस संदिग्ध चीनी महिला को हिरासत में लिया गया है। उसका Visa number 901 baa 2j और PP No. EH 2722976 है।

महिला ने भिक्षु का रूप धारण कर रखा था। उसके सिर पर बेहद छोटे-छोटे बाल हैं और दुबली-पतली है। खास बात यह है कि यह सूचना बीते कुछेक दिन पहले ही पुलिस मुख्यालय से निकल कर जिले के वरीय अधिकारियों से होते हुए बोधगया (Bodh Gaya) पहुंची थी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...