Homeझारखंडभारत में नफरत की राजनीति नहीं चलेगी गंगा जमुनी तहजीब रहे बरकरार:...

भारत में नफरत की राजनीति नहीं चलेगी गंगा जमुनी तहजीब रहे बरकरार: रामेश्वर उरांव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा: भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के तहत सोमवार को Kudu में यात्रा निकालते हुए कांग्रेसी नेताओं ने भारत जोड़ने का आह्वाहन किया।

मौके पर स्थानीय विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव (Dr Rameshwar Oraon) ने कहा कि भारत में नफरत की राजनीति नहीं चलेंगी। भारतीय जनता पार्टी ने भारत में गंगा जमुनी तहजीब को तोड़ने का काम किया है।

केंद्र में जब से BJP की सरकार बनी है मंहगाई चरम पर पहुंच गया है। गैस सिलेंडर से लेकर आटा दाल चावल के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

भाजपा सरकार से देश का विकास नहीं हो सकता है। भारत को तोड़ने का काम BJP ने किया है। राहुल गांधी भारत में गंगा जमुनी तहजीब को दोबारा बहाली को लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा पर निकले हैं तो भाजपा नेताओं के पेट में दर्द शुरू हो गया है।

जनता जागरूक हो चुकी है : सुखदेव भगत

केंद्र की सता से जब तक भाजपा को बेदखल नहीं करेंगे भारत का विकास नहीं हो सकता है। पुर्व विधायक सुखदेव भगत (Sukhdev Bhagat) ने कहा कि कांग्रेस ही देश तथा राज्य का विकास कर सकतीं हैं।

राज्य की गठबंधन सरकार बेहतर काम कर रही है तो भाजपा नेता सदन नहीं चलने दे रहे हैं। कामकाज को प्रभावित करने का काम कर रही है। जनता जागरूक हो चुकी है।

भाजपा का समाज को बांटते हुए राजनीति करने का मंसुबा विफल होगा। भारत जोड़ो यात्रा ब्लाक मोड से शुरू होकर बाइपास सड़क होते हुए थाना चौक इंदिरा गांधी चौक के बाद नीचे स्टैंड होते हुए नावाटोली तक पहुंची।

इसके बाद गांव की तरफ रवाना हो गया। भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व विधायक सुखदेव भगत Congress जिलाध्यक्ष सुखैर भगत जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी भगत विधायक प्रतिनिधि निशिथ जयसवाल अवधेश उरांव तनवीर गौहर हाजी सदरूल अंसारी कमरूल इस्लाम सहित अन्य शामिल थे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...