झारखंड में तीन महिला नक्सली समेत 8 ने किया सरेंडर

Digital News
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: BJP माओवादी संगठन (Maoist Organization) के एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा उर्फ सागर और पतिराम मांझी उर्फ अनल दा दस्ते की तीन महिला नक्सलियों (Female Naxalites) सहित आठ ने बुधवार को रांची के IG कार्यालय में पुलिस और CRPF के समक्ष सरेंडर किया है।

इस दौरान IG अभियान एवी होमकर, जोनल IG पंकज कंबोज, DIG STF अनुप बिरथरे, चाईबासा SP आशुतोष शेखर और CRPF के अधिकारी मौजूद थे।

सरेंडर (Surrender) करने वाले नक्सलियों (Maoists) में जयराम बोदरा, सरिता उर्फ मुंगली सरदार, सोमवारी कुमारी, मारतम अंगरिया, तुंगीर पूर्ति, पातर कोड़ा, कुसनु सिरका और संजू पूर्ति शामिल हैं।

इन सभी नक्सलियों के ऊपर चाईबासा जिले के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। जयराम बोदरा के पर कुल 11 मामले दर्ज हैं जबकि सरिता सरदार पर छह मामले दर्ज हैं।

सोमवारी कुमारी पर दो, मारतम अंगरिया पर पांच, तुंगीर पूर्ति पर एक, पातर कोड़ा के पर छह मामले दर्ज हैं। कुसनू सिरका और संजू पूर्ति पिछले तीन साल से नक्सल संगठन में सक्रिय थे।

परिणाम सकारात्मक मिल रहा है

IG अभियान एवी होमकर ने बताया कि झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसका परिणाम सकारात्मक मिल रहा है।

अबतक BJP माओवादी सहित अन्य प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के कई बड़े इनामी नक्सली कमांडरों से लेकर दस्ता सदस्य आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

इसी कड़ी में BJP माओवादी संगठन के आठ नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सभी सरेंडर करने वाले नक्सली कोल्हान और पोड़ाहाट के सुदूर जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों के चप्पे-चप्पे की जानकारी रखते थे।

TAGGED:
Share This Article