चाईबासा: टोंटो जंगल में हुए IED विस्फोट से दो जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : जिले के टोंटो जंगल में आज फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ। जिसमें दो जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। बताया जाता है कि उनका इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है। ये दोनों जवान कोबरा बटालियन के ही है। बुधवार को भी टोंटो जंगल में मुठभेड़ हुआ था और आईईडी ब्लास्ट में 6 कोबरा के जवान घायल हो गए थे।

कल भी हुआ था आईईडी ब्लास्ट

बता दें कि नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो जंगल में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के साथ मुठभेड़ के बाद बुधवार को हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के छह जवान घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि उनमें से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है और उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share This Article