Latest NewsUncategorizedचंडीगढ़ में आतंकवादी गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य गिरफ्तार

चंडीगढ़ में आतंकवादी गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चंडीगढ़: कनाडा (Canada) स्थित आतंकवादी गोल्डी बराड़ (Goldie Brar) के गिरोह के एक सदस्य को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर शहर से गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। DGP गौरव यादव ने कहा कि आरोपी की पहचान 32 वर्षीय इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी के रूप में हुई है।

इंद्रप्रीत सिंह साल 2011 में चंडीगढ़ के DAV कॉलेज में अपने कॉलेज के दिनों में गैंगस्टर बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के संपर्क में आया था।

उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा (Haryana) में उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास से संबंधित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप सिंह की हत्या में भी शामिल है। 10 नवंबर 2022 को कोटकपूरा में प्रदीप सिंह को उसकी दुकान के बाहर छह लोगों ने मार डाला था।

DGP ने आगे कहा कि जांच के बाद, मोहाली की पुलिस टीमों ने हिमाचल प्रदेश में पैरी के ठिकाने का पता लगाया और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।

पैरी को इससे पहले मार्च 2022 में Arms Act मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था

DGP ने प्रदीप सिंह की हत्या में पैरी की भूमिका का खुलासा करते हुए कहा कि बराड़ के निर्देश पर पैरी ने हर्षवीर सिंह बाजवा को 20 हजार रुपये नकद दिए और प्रदीप सिंह हत्याकांड के आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी के खाते में राशि जमा करने का निर्देश दिया।

हर्षवीर और मन्नी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पैरी को इससे पहले मार्च 2022 में आर्म्स एक्ट (Arms Act) मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में जमानत पर रिहा होने से पहले वह करीब दो महीने बुड़ैल जेल में रहा था।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...