HomeUncategorizedJP नड्डा जून 2024 तक बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

JP नड्डा जून 2024 तक बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वर्तमान अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (J.P. Nadda) जून 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे।

BJP के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन सर्वसम्मति से लिए गए इस फैसले की जानकारी दी।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए शाह ने नड्डा के नेतृत्व में पार्टी को मिली उपलब्धियों का उल्लेख किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में 2024 के आम चुनावों में BJP विजयी होगी और नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में ही इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़े जाएंगे।

JP नड्डा जून 2024 तक बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

जेपी नड्डा 2020 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे

शाह ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में BJP को बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मणिपुर और गुजरात में विजय मिली।

पार्टी तेलंगाना में आगे बढ़ रही है और पश्चिम बंगाल में 77 सीटें मिली हैं। दक्षिण भारत के साथ-साथ पूर्वोत्तर में BJP के विस्तार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

BJP नेता ने कहा कि जेपी नड्डा 2020 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। इस दौरान COVID महामारी में BJP ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम शुरू किया।

उनके नेतृत्व में BJP कार्यकर्ताओं ने COVID महामारी के दौरान अनुकरणीय कार्य किया। उनके नेतृत्व में हर घर तिरंगा, लोकसभा प्रवास और लोगों को मन की बात से जोड़ने जैसी अन्य संगठनात्मक गतिविधियां हुईं।

 

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...