Latest Newsझारखंडपाकिस्तान के लगभग आधे लोग इमरान सरकार को महंगाई के लिए ठहराते...

पाकिस्तान के लगभग आधे लोग इमरान सरकार को महंगाई के लिए ठहराते हैं जिम्मेदार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कम से कम 49 प्रतिशत लोग सत्तारूढ़ तहरीक-ए-इंसाफ दल को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं ।

इप्सोस द्वारा किए गए एक सर्वे के उत्तर दाताओं के मुताबिक पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई ने लगभग सभी वर्गों पर प्रभाव डाला है पर इससे सबसे बुरी तरह निम्न आय वाले वर्ग के लोग प्रभावित हैं ।

28 अक्टूबर से 04 नवम्बर के बीच किए गए 1000 लोगों के बीच किये गए साक्षात्कार और शोध के अनुसार यह बात सामने आई है कि आधे से ज्यादा पाकिस्तानी यह मानते हैं कि वहां की सरकार के वजह से महंगाई बढ़ी है।

केवल 15 प्रतिशत ऐसे लोग थे जिन्होंने पिछली सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया। अपने सरकार के पहले दिन से ही पाकिस्तान तहरीक- ए -इंसाफ पार्टी और प्रधानमंत्री इमरान खान भी इसी बात को दोहराते आ रहे हैं।
49 प्रतिशत लोगों ने केंद्र सरकार को ,07 प्रतिशत ने प्रांतीय सरकारों को और 08 प्रतिशत ने किसी अन्य अज्ञात माफिया को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया ।

सर्वे ने इस बात का भी खुलासा किया कि बढ़ती महंगाई से 97 प्रतिशत उत्तर दाता त्रस्त है और 88 प्रतिशत ने इस बात पर चिंता जाहिर की। सर्वे के अनुसार 83 प्रतिशत लोगों ने कोरोनावायरस महामारी के बाद अपनी तनख्वाह में कटौती झेली है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...