Latest Newsझारखंडकोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने खुद को...

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने खुद को किया क्वारंटीन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद खुद को क्वारंटीन कर लिया है। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ठीक हैं और उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं। वे डाउनिंग स्ट्रीट से काम करना जारी रखेंगे, जिसमें कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ सरकार की लड़ाई का नेतृत्व करना शामिल है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जॉनसन ने गुरुवार की सुबह 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कुछ सांसदों के साथ बैठक की थी, जिसमें ऐसफील्ड के सांसद ली एंडरसन शामिल थे, जिनका बाद में कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया था। इससे पहले मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री कोरोना संक्रमित हो गए थे और अप्रैल की शुरूआत में गहन देखभाल में 3 दिन बिताने के बाद वे इस बीमारी से उबर गए।

वर्तमान में इंग्लैंड 2 दिसंबर तक के लिए एक महीने के देशव्यापी लॉकडाउन में है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार को ब्रिटेन में 24,962 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 13,69,318 हो गई है और मौतों की संख्या 51,934 पर पहुंच गई है।

spot_img

Latest articles

2025 में रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपराध और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई

रांची : साल 2025 रांची पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। पूरे वर्ष...

शराब घोटाला केस में विनय सिंह की बढ़ी परेशानी, ACB सख्त

रांची: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और आय से अधिक संपत्ति (DA) मामले में...

रिम्स में 2025 रहा उपलब्धियों से भरा साल, मरीजों और छात्रों को मिलीं कई नई सुविधाएं

रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के लिए वर्ष 2025 कई मायनों में...

झारखंड में संगठित अपराध की चुनौती, दो गिरोहों से बढ़ी चिंता

रांची : झारखंड में संगठित अपराध एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। राज्य...

खबरें और भी हैं...