देवघर पहुंची वैक्सीन की पहली खेप

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: कोरोना वारियर्स के लिए रांची से वैक्सीन की खेप आज देवघर के सदर अस्पताल स्थित क्षेत्रीय टीका भंडार केंद्र पहुंच गई है।

यहां से उपायुक्त मंजू नाथ भजंत्री ने संथाल परगान समेत गिरीडीह जिला को वैक्सीन गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर डीसी भजंत्री ने कहा कि झारखंड के कोरो वारियर्स के लिए यह पहली खेप आयी है।

जिसमें देवघर, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, जामताड़ा, गोड्डा और गिरिडीह के लिए वैक्सीन भेजा गया है।

पूरे देश के साथ यहां भी 16 जनवरी से वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि देवघर में दो जगहों पर वैक्सीन लगाने का सेंटर बनाया गया है। देवघर जिले के लिए 6 हजार वैक्सीन टीका आया है।

Share This Article