कांग्रेस भवन में मकर-संक्रांति पर दही-चूड़ा-तिलकूट का हुआ आयोजन

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस की ओर से गुरुवार को मकर संक्राति के अवसर पर पार्टी कार्यालय में दही-चूड़ा-तिलकूट का आयोजन किया गया।

इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर शामिल हुए।

मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व इंटक नेता स्व. बिन्देश्वरी दूबे की जयन्ती पर रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

उरांव ने कहा कि मकर संक्राति के शुभ अवसर पर दही-चूड़ा-तिलकुट के लिए हमसब जुटे हैं, यह एक नई शुरूआत है।

हमारा देश सभी धर्मों एवं विभिन्नताओं में एकता को समेटते हुए मानवीय रिश्तों को निरन्तर मजबूत करते हुए आगे बढ़ रहा है।

आज कांग्रेस कार्यालय में भी जाति, पाति, धर्म को छोड़कर हम यहां एकजुट हुए हैं।

कोरोना महामारी के एक वर्ष के बाद कांग्रेस एक परिवार के रूप में त्यौहार मना रही है।

राज्यवासियों को प्रेम, भाईचारगी और सद्भावना का संदेश दे रही है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न नामों से आज का दिन उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

पार्टी को एकजुट रखने की कोशिश करते हुए हमारी यह जिम्मेदारी है कि पार्टी निरन्तर आगे बढ़ती रहे।

मकर संक्राति का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आया है।

आलमगीर आलम ने कहा कि सभी धर्मों को मानने वाला यह देश अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को लिए हुए दुनिया को भाईचारगी और आत्मनिर्भरता का संदेश देता रहा है।

मकर संक्राति का उत्सव नए फसल और उतरायण के साथ इस बात का धोतक है कि पूरा वर्ष देश के लोगों के जीवन में खुशियां हो।

Share This Article