झारखंड के साहिबगंज में ट्रेन की बोगी में लगी आग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: साहिबगंज के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित रेलवे मार्शल यार्ड (Railway Marshal Yard) पर खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में आग (Fire In Train) लग गई। देखते ही देखते आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना कि सूचना मिलते ही रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर राजेंद्र पासवान (Station Master Rajendra Paswan) सहित अन्य अधिकारियों ने दो रेल डिब्बों को जलती हुई बोगी से अलग करवाया।

झारखंड के साहिबगंज में ट्रेन की बोगी में लगी आग-Train bogie caught fire in Jharkhand's Sahibganj

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

रेलवे के अनुसार, आग लगने की सूचना पर तत्काल अग्निशमन वाहन घटनास्थल में पहुंच कर अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में आग बुझाने का कार्य में लग गई।

झारखंड के साहिबगंज में ट्रेन की बोगी में लगी आग-Train bogie caught fire in Jharkhand's Sahibganj

घटना के बाद रेलवे के कई विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। RPF भी दलबल के साथ पहुंचा। दमकल की दो गाड़ियों (Fire Engines) ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

TAGGED:
Share This Article