रांची में शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाया शारीरिक संबंध, गिरफ्तार

इसके बाद पीड़ित लड़की ने उसके खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को छापेमारी (Raid) कर आरोपी को दबोच लिया

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: तुपुदाना (Tupudana) में 15 साल की लड़की से शादी (Marriage) का झांसा देकर दुष्कर्म (Rape) किया गया। इसके बाद नाबालिग लड़की (Minor Girl) गर्भवती हो गयी।

दबाव बनाने के बाद आरोपी युवक ने नाबालिग से शादी (Marriage) करने से इंकार कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद तुपुदाना पुलिस (Tupudana Police) ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विरेंद्र सिंह बिंदिया है और वह तुपुदाना हरदाग का रहने वाला है।

रांची में शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाया शारीरिक संबंध, गिरफ्तार- Arrested for having physical relationship with a minor on the pretext of marriage in Ranchi

पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक से नाबालिग लड़की (Minor Girl) की दोस्ती मई 2022 में हुई थी। इसके बाद विवाह का झांसा (Fake Marriage) देकर आरोपी ने Minor के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद भी आरोपी लगातार नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस बीच लड़की गर्भवती (Pregnant) हो गयी। इसका पता चलते ही उसने युवक से विवाह का दबाव बनाया तो आरोपी ने इससे इनकार कर दिया।

इसके बाद पीड़ित लड़की ने उसके खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को छापेमारी (Raid) कर आरोपी को दबोच लिया।

Share This Article