Latest Newsझारखंडझारखंड विधानसभा में नियोजन नीति पर मुख्यमंत्री देंगे सदन में जवाब: स्पीकर

झारखंड विधानसभा में नियोजन नीति पर मुख्यमंत्री देंगे सदन में जवाब: स्पीकर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) अध्यक्ष डॉ रविंद्र नाथ महतो (Dr. Ravindra Nath Mahato) ने भोजनावकाश (Lunch Break) के बाद सदन में जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए गुरुवार को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की।

बैठक में सत्ता और विपक्ष के कई सदस्य शामिल हुए।

कल से यह दृश्य देखने को नहीं मिलेगा

बैठक में तय हुआ कि नियोजन नीति (Employment Policy) पर और नई नियुक्ति नियमावली पर मुख्यमंत्री चालू सत्र में ही अपनी बात रखेंगे।

इसके बाद विपक्षी विधायकों ने सदन में जारी गतिरोध समाप्त करने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया और मान लिया कि सदन के अंदर 60:40 नाय चालतो और 1932 खतियान का क्या हुआ से संबंधित लिखावट वाली T-Shirt BJP के विधायक उतार देंगे।

शुक्रवार से सदन में वे ऐसे स्लोगन वाली T-Shirt पहनकर नहीं आयेंगे।

हालांकि स्पीकर ने गुरुवार के ही दूसरे सेशन में उतारने का निवेदन किया लेकिन कई विधायक केवल वही T-Shirt पहन कर आए थे, इसलिए अब BJP विधायक कल से वह T-Shirt उतार देंगे।

इसपर BJP विधायक CP सिंह ने कहा कि कल से यह दृश्य देखने को नहीं मिलेगा।

विधानसभा की कार्यवाही 24 मार्च तक

उल्लेखनीय है कि पिछले चार दिनों से नियोजन नीति को लेकर विपक्ष का सदन के अंदर और बाहर विरोध जारी था।

गतिरोध समाप्त होने के बाद अब यह उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा (Assembly) की कार्रवाई 23 मार्च तक अपने नियत समय तक चलेगी।

विधानसभा की कार्यवाही 24 मार्च तक निर्धारित की गई थी लेकिन 24 मार्च को सरहुल होने और सरकारी अवकाश घोषित होने के कारण अब 23 मार्च तक ही चलेगी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...