रांची DC ने पलाश आजीविका दीदी कैफे का किया शुभारंभ

कैफे में सामान्य व्यंजनों के अलावा झारखंड के पारंपरिक जनजातीय व्यंजन (Traditional Tribal Cuisine) का भी लुत्फ लिया

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची समाहरणालय ब्लॉक (Ranchi Collectorate Block) A परिसर में शुक्रवार से पलाश आजीविका दीदी कैफे की शुरुआत हो गई।

उपायुक्त (DC) राहुल कुमार सिन्हा ने दीदी कैफे का फीता काटकर शुभारंभ किया।

कैफे के शुभारंभ के बाद उपायुक्त ने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। किचन में जाकर उपायुक्त ने साफ-सफाई और व्यंजनों को बनाने में उपयोग किए जाने वाली सामग्री का जायजा लिया।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान

उपायुक्त ने कहा कि महिला समूह की ओर से बनाए जाने वाले प्लेट का इस्तेमाल करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और कचरा डस्टबिन (Dustbin) में ही फेंका जाए इसे सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने कैफे को संचालित करने वाली दीदियों को समन्वय स्थापित कर कैफे में आने वाले लोगों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

कैफे में सामान्य व्यंजनों के अलावा झारखंड के पारंपरिक जनजातीय व्यंजन (Traditional Tribal Cuisine) का भी लुत्फ लिया जा सकेगा।

इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी विनय कुमार, डीपीएम JSLPS दिव्यदीप सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों के अलावा कैफे को संचालित करने वाली दीदियां उपस्थित थीं।

TAGGED:
Share This Article