Homeझारखंडझारखंड में यहां अपने दो बच्चों संग बस से रांची जा रही...

झारखंड में यहां अपने दो बच्चों संग बस से रांची जा रही थी महिला, बीच रास्ते से लापता

Published on

spot_img

कोडेरमा: अपने दो बच्चों के साथ तिलैया (Tilaya) से रांची जा रही एक महिला के बीच रास्ते से ही लापता हो जाने का मामला सामने आया है।

तिलैया थाना (Tilaiya Police Station) क्षेत्र के मडुआटांड़ (Maduatand) से बच्चों संग महिला बस पर चढ़ी थी।

भाई ने फोन किया तो स्विच ऑफ मिला मोबाइल

जानकारी के मुताबिक, मडुआटांड निवासी रुद्र कुमार सिन्हा किराए के मकान में रहते हैं। 12 मार्च को उनकी बहन नेहा कुमारी सिन्हा, उनकी शादी में उसके घर मडुआटांड़ आई थी।

वह 16 मार्च की सुबह 11 बजे बहन अपने दोनों बच्चों के साथ अपने पति के पास रांची के लिए तिलैया बस स्टैंड (Tilaiya Bus Stand) से जय हो नामक बस(JH10 AT1491) से गई।

दोपहर 2 बजे जब रुद्र ने अपनी बहन को फोन किया, तो उसका फोन स्विच ऑफ (Switch Off) था।

थाने में सनहा दर्ज कर पुलिस से खोजबीन करने का आग्रह

शाम को उसने अपने बहनोई को फोन किया तो पता चला कि उसकी बहन रांची नहीं पहुंची है। बाद में उसने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की पर उसका कोई पता नहीं चल पाया।

इसे लेकर रूद्र कुमार सिन्हा ने तिलैया थाना में सनहा दर्ज करा कर अपनी बहन एवं उसके दो बच्चे अनमोल कुमार सिन्हा एवं नैना कुमारी सिन्हा की खोजबीन करने का आग्रह किया है।

spot_img

Latest articles

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट

Ranchi News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद...

झारखंड में 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। मौसम...

CM हेमंत सोरेन ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand 25th Foundation Day: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का जश्न शुरू! मंगलवार को...

2 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर धराए, बाइक-नकदी जब्त

Palamu News: पलामू जिले की पुलिस ने मंगलवार को नशीली ब्राउन शुगर के साथ...

खबरें और भी हैं...