झारखंड में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा जंगल के निकट शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच लगभग 1 घंटे मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

लेकिन पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर पड़े खून के धब्बे पड़े हुए थे। इस अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ नक्सलियों को गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में माओवादियों का जमावड़ा लगा हुआ है।

इसी सूचना पर पुलिस की टीम छापामारी अभियान चलाई। जैसे ही पुलिस जंगल में पहुंची वैसे ही माओवादी पुलिस को देखकर गोली चलाने लगे।

जवाब में पुलिस ने भी माओवादियों के खिलाफ मोर्चा संभाला और गोलीबारी आरंभ की।

लगभग 1 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद खुद को कमजोर पड़ता देख माओवादी जंगल और पहाड़ का लाभ उठाकर मुठभेड़ स्थल से भागने में सफल रहे।

एसपी प्रशांत आनंद ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद चले सर्च अभियान में नक्सलियों के दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं।

इसमें नक्सलियों के वॉकी टॉकी समेत कुछ अन्य सामान भी शामिल है। एसपी ने कहा कि सर्च अभियान जारी है।

Share This Article