Homeझारखंडदिल्ली में लालू यादव से मिले गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद...

दिल्ली में लालू यादव से मिले गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रधान महासचिव सह गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव (Sanjay Prasad Yadav) ने रविवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad) से मुलाकात की।

संजय यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात से अवगत कराया। साथ ही झारखंड में संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा की।

अभी से ही चुनाव की तैयारी में लगने की जरूरत

संजय यादव ने लालू को झारखंड में पंचायत से प्रदेश स्तर तक संगठन की क्या स्थिति है, सदस्यता अभियान की वर्तमान स्थिति (Present Situation) क्या है, इससे अवगत कराया।

साथ ही नई राज्य कार्यकारिणी से उन्हें अवगत कराया।

RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने निर्देश दिया कि पूरे झारखंड में संगठन को धारदार और मजबूत करें तथा सदस्यता अभियान निरंतर चलाते रहने की जरूरत है। अभी से ही चुनाव की तैयारी में लगने की जरूरत है।

गांव-गांव जाकर गरीबों के दुख-दर्द को समझें

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि गांव-गांव जाकर गरीबों के दुख-दर्द को समझें और उनकी समस्या को जानें।

समस्या का समाधान कैसे हो, इस पर काम करने की जरूरत है। गरीबों, पीड़ितों का हक अधिकार कैसे मिले, इसकी भी लड़ाई लड़ते रहने की आवश्यकता है।

झारखंड RJD के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि मुलाकात के दौरान लालू प्रसाद यादव ने सभी नेता-कार्यकर्ताओं को एकजुट (United) होकर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया है।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...