राहत! झारखंड में यहां हर सत्यापित किसान को मिल रहे 3500 रुपए, अब तक इतने किसानों को मिल चुका…

बैंक द्वारा DBT के माध्यम से किसानों के खाते में योजना की राशि का भुगतान किया जा रहा है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना (CM Drought Relief Scheme) के तहत सत्यापित किसानों (Verified Farmers) को मदद के रूप में राहत दी जा रही है।

हर किसान को 3500 रुपए दिए जा रहे हैं। इस योजना के तहत 29 दिसंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक जिले के 1 लाख 67 हजार 98 लाभुक किसानों की सूची सत्यापित कर बैंकों को भेजी गई है।

यह जानकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी (District Cooperative Officer) महादेव मुर्मू ने दी है।

योजना के तहत जिले को मिले हैं 49 करोड़ रुपए

मुर्मू ने कहा कि MSRY के तहत जिले के 1 लाख 8 हजार किसान लाभुकों को प्रति किसान 3500 रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

बैंक द्वारा DBT के माध्यम से किसानों के खाते में योजना की राशि का भुगतान किया जा रहा है।

जिन किसानों को राशि नहीं मिली है, उन किसानों को जल्द ही बैंक(Bank) द्वारा भुगतान कर दिया जाएगा।

योजना के तहत जिले को कुल 49 करोड़ प्राप्त हुआ है। इसमें 37 करोड़ 80 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

Share This Article