कांग्रेस ने पोस्टकार्ड भेजकर PM मोदी से 5 सवालों के मांगे जवाब

प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह फॉर्मूला देश के लोगों को बताना चाहिए कि उनके मित्र अडानी दुनिया में 609 स्थान से पहले नंबर के धनी व्यक्ति कैसे बन गए

News Desk
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Jharkhand प्रदेश कांग्रेस (Congress) ने गुरुवार को पोस्टकार्ड (Postcard) भेजकर PM से पांच सवालों के जवाब मांगे है। इनमें राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने, अडानी के साथ प्रधानमंत्री के साथ संबंध, महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं।

कांग्रेस नेताओं के पूछे गए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने पोस्टकार्ड के जरिये पूछा है कि अडानी से आपके क्या रिश्ते हैं ? अडानी ने अब तक BJP को कितने करोड़ का चंदा दिया? आप अडानी मामले में जेपीसी का गठन क्यों नहीं कर रहे हैं? देश में महंगाई कब कम होगी? आपके विदेश दौरे के बाद अडानी को कितने ठेके मिले?

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में है: राकेश

प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि मौजूदा BJP सरकार संसद में मनमानी कर रही है, जिससे दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में है। तानाशाही ढंग से विरोध की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि फिल्मी अभिनेत्रियों की शादी की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री Twitter के माध्यम से दे देते हैं लेकिन जेपीसी का गठन क्यों नहीं कर रहे हैं इसका जवाब नहीं दे रहे हैं। इसलिए यह प्रश्न खड़ा होता है कि अडानी के साथ प्रधानमंत्री के रिश्ते क्या कहलाते हैं।

प्रधानमंत्री से सवाल करने के लिए सिर्फ चिट्ठी ही एक मात्र विकल्प: खलखो

प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह फॉर्मूला देश के लोगों को बताना चाहिए कि उनके मित्र अडानी दुनिया में 609 स्थान से पहले नंबर के धनी व्यक्ति कैसे बन गए।

उन्होंने कहा कि अब देश की जनता के पास प्रधानमंत्री से सवाल करने के लिए सिर्फ चिट्ठी ही एक मात्र विकल्प बचा है।

TAGGED:
Share This Article