कोडरमा के बकरीद बाजार में ‘शाहरुख’ और ‘सलमान’ की धूम, लाखों के बकरे बने आकर्षण का केंद्र

कोडरमा के बकरीद बाजार में ‘शाहरुख’ और ‘सलमान’ नाम के लाखों रुपये के बकरे आकर्षण का केंद्र बने हैं। दूर-दूर से लोग इन्हें देखने और खरीदने पहुंच रहे हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: झारखंड में 28 मई को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। बकरीद को लेकर झारखंड के कई बाजार सज चुके हैं वहीं कोडरमा जिले का बकरीद बाजार चर्चा में बना हुआ है। बता दें कोडरमा में तरह-तरह के बकरे आए हैं और कुछ तो पूरे बाजार में आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

कोडरमा के प्रखंड मैदान में लगने वाले इस बाजार में लाखों रुपये तक के खास नस्ल के बकरे लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। ‘शाहरुख’ और ‘सलमान’ नाम के महंगे बकरे इन दिनों बाजार की सबसे बड़ी चर्चा बने हुए हैं।

बकरीद को लेकर लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल कोडरमा ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिलों और दूसरे राज्यों से भी लोग यहां खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।

बता दें इस बाजार में लाखों के बकरे बेचे जा रहे हैं। शाहरुख और सलमान नाम के बकरे की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। जैसे ही लोग इन बकरों को देखते हैं, वे उनके साथ तस्वीरें लेने लगते हैं। सोशल मीडिया पर भी इन खास बकरों की चर्चा तेजी से बढ़ रही है।

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.