HomeUncategorizedदेश में मिले कोरोना के 6 हजार 155 नए मामले, 9 मौत

देश में मिले कोरोना के 6 हजार 155 नए मामले, 9 मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: देश में CORONA वायरस मरीजों की संख्या शनिवार को भी 6 हजार के पार रही। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के 6 हजार 155 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 9 मरीजों ने जान गंवाई।

इसके अलावा इलाज (Treatment) करा रहे मरीजों की संख्या तेजी से बढकर 31 हजार 194 पर पहुंच गई है। कोविड-19 के चलते अब तक भारत में 5 लाख 30 हजार 954 मौतें हो चुकी हैं।

कोरोनावायरस का नया रिकॉम्बिनेंट वेरिएंट एक्सबीबी (Recombinant Variant XBB).1.16 म्यूटेट कर रहा है।

साथ ही इसके सबटाइप एक्सबीबी.1.16.1 के मामले भी भारत में मिल चुके हैं। अब तक इसका शिकार मरीजों की संख्या 113 पर है।

इनमें अधिकांश मामले गुजरात और महाराष्ट्र में पाए गए हैं। Media के अनुसार खास बात है कि अब तक XBB.1.16.1 को सूची में शामिल नहीं किया है। हालांकि, अब तक इसका सबूत नहीं है कि यह वैरिएंट गंभीर बीमारियों का कारण बनेगा।

साथ ही जानकारों ने भी बताया है कि ओमिक्रॉन (Omicron) के सभी वैरिएंट्स (Variants) पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

XBB Omicron का सब लाइनेज है। भारत में अब तक Omicron के 400 सब वैरिएंट्स मिल चुके हैं। इनमें से 90 प्रतिशत XBB हैं।

देश में मिले कोरोना के 6 हजार 155 नए मामले, 9 मौत 6 thousand 155 new cases of corona found in the country, 9 deaths

देश में कुल संक्रमितों की संख्या

Media के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 47 लाख 51 हजार 259 हो गई है। 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 187 की वृद्धि हुई है।

इसके अलावा महाराष्ट्र में 500, दिल्ली में 271, हरियाणा में 215, तमिलनाडु में 164, उत्तर प्रदेश में 150, पंजाब में 98, राजस्थान में 88, कर्नाटक में 80, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 71, छत्तीसगढ़ में 65, पुडुचेरी में 61, ओडिशा में 60, पश्चिम बंगाल में 30, आंध्र प्रदेश में 20, बिहार और मध्य प्रदेश में 15-15, चंडीगढ़ में 14, गुजरात में 13, तेलंगाना में आठ, सिक्किम में 6, मेघालय में 3 और अरुणाचल प्रदेश में CORONA का एक मामला मिला है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...