Latest NewsUncategorized‘‘आपने मुझे गलत साबित कर दिया...’’ पद्म पुरस्कार मिलने के बाद PM...

‘‘आपने मुझे गलत साबित कर दिया…’’ पद्म पुरस्कार मिलने के बाद PM मोदी से बोले शाह रशीद अहमद कादरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली : इस वर्ष पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) से सम्मानित कई विशिष्ट लोगों में एक नाम कर्नाटक (Karnataka) के बीदर के शाह रशीद अहमद कादरी (Shah Rasheed Ahmed Quadari) का था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने उनको पद्मश्री से सम्मानित किया है। उन्हें बीदरी कला में कई तरह के नए पैटर्न और डिजाइन (Patterns and Designs) को पेश करने के लिए यह सम्मान दिया गया है।

बीदरी एक लोककला है जिसकी पारंपरिक सृजन (Traditional Creation) कर्नाटक के बीदर शहर से शुरू हुआ था। बाद के दिनों में धीरे-धीरे इस कला का प्रसार तेलंगाना (Telangana) और आंध्रप्रदेश में भी हो गया।‘‘आपने मुझे गलत साबित कर दिया...’’ पद्म पुरस्कार मिलने के बाद PM मोदी से बोले शाह रशीद अहमद कादरी "You have proved me wrong..." Shah Rashid Ahmed Qadri said to PM Modi after receiving the Padma award

“BJP की सरकार से नहीं थी उम्मीद”

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा, “उन्हें लगता था कि UPA में पद्म सम्मान मिलेगा, लेकिन नहीं मिला। उन्हें BJP की सरकार से उम्मीद नहीं थी, इसलिए खामोश बैठे थे, लेकिन वे गलत साबित हुए। उन्होंने पुरस्कार के लिए PM मोदी (PM Modi) को धन्यवाद दिया।”

‘‘आपने मुझे गलत साबित कर दिया...’’ पद्म पुरस्कार मिलने के बाद PM मोदी से बोले शाह रशीद अहमद कादरी "You have proved me wrong..." Shah Rashid Ahmed Qadri said to PM Modi after receiving the Padma award

मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बुधवार को दिग्गज समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और मशहूर डॉक्टर दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

लेखक सुधा मूर्ति, भौतिक विज्ञानी दीपक धर, उपन्यासकार S.L. भैरप्पा और वैदिक विद्वान त्रिदंडी चिन्ना जे. स्वामीजी को भी यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक Celebration में पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया।

दीपक धर सांख्यिकीय भौतिकी में अपने लंबे शोध करियर के लिए जाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश (UP) के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत सम्मान दिया गया।

‘‘आपने मुझे गलत साबित कर दिया...’’ पद्म पुरस्कार मिलने के बाद PM मोदी से बोले शाह रशीद अहमद कादरी "You have proved me wrong..." Shah Rashid Ahmed Qadri said to PM Modi after receiving the Padma award

 

अमेरिका से लौटे महालनाबिस को मरणोपरांत दिया गया सम्मान

वहीं, 1971 के बांग्लादेश युद्ध शरणार्थी शिविरों (Bangladesh War Refugee Camps) में सेवा करने के लिए अमेरिका से लौटे महालनाबिस को मरणोपरांत सम्मान दिया गया।

उन्हें ‘ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन’ (ORS) पर किए गए कार्य के लिए वैश्विक स्तर पर पहचान मिली थी।

फिल्म ‘RRR’ के गीत ‘Natu Natu’ के लिए भारत का पहला ऑस्कर जीतने वाले संगीत निर्देशक M.M. कीरावानी और बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) को पद्मश्री दिया गया।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...