लोहरदगा में मवेशी को नहलाने गये वृद्ध की डैम में डूबने से मौत

इस कारण वह डैम में डूब गया। गांव के लोगों ने शव (Dead Body) को बाहर निकाला

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: भंडरा प्रखंड (Bhandra block) के नंदनी डैम में डूबने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना बुधवार की है।

जानकारी के अनुसार भंडरा प्रखंड के कचमची गांव के स्व मंगला महतो के पुत्र अनु महतो (70) अपने भैसों को नहलाने के लिए नंदनी डैम (Nandani Dam) गए थे।

मवेशियों को नहलाने के क्रम में अनु महतो गहरे पानी की ओर चले गए। इस कारण वह डैम में डूब गया। गांव के लोगों ने शव (Dead Body) को बाहर निकाला।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया टेले उरांव गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार को सरकारी लाभ दिलाने में हर सम्भव मदद करने भरोसा दिलाया।

Share This Article