Homeझारखंडझारखंड में फिल्मों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने नीतू चंद्रा को...

झारखंड में फिल्मों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने नीतू चंद्रा को दिया सहयोग का भरोसा

Published on

spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से बुधवार को अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार (National Award) प्राप्त फिल्म निर्माता (Film Producer) नीतू चंद्रा (Neetu Chandra) ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस भेंट में नीतू ने फिल्मों के माध्यम से झारखंड के स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने और यहां के खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्मों की शूटिंग करने और स्थानीय कलाकारों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की इच्छा जताई।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में फिल्मों के जरिए यहां के अलग-अलग व्यवसायों को प्रमोट करने की काफी संभावनाएं हैं और इस क्षेत्र में पूरा सहयोग करने को तैयार हूं।

झारखंड-बिहार की पृष्ठभूमि पर बनाती रहीं फिल्में

मुख्यमंत्री को नीतू चंद्रा ने बताया कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्माता नितिन एन चंद्रा के साथ मिलकर पिछले 12 वर्षों से झारखंड-बिहार की पृष्ठभूमि पर और यहां के अलग-अलग लोकेशंस पर फिल्म बनाते आ रहे हैं।

इसी कड़ी में अब झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं में स्थानीय कलाकारों के साथ फिल्म बनाने की योजना है, जो अंग्रेजी सबटाइटल के साथ होगी।

ताकि यहां की कला -संस्कृति, परंपरा और अन्य विधाओं को देश-दुनिया के सामने दिखाया जा सके। मुख्यमंत्री ने इस कार्य में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...