Homeझारखंडकोडरमा में आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दोषी को 5 साल...

कोडरमा में आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दोषी को 5 साल सश्रम कारावास

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) की अदालत (Court) ने बुधवार को उकसा कर आत्महत्या (Suicide) के लिए मजबूर करने के एक मामले में आरोपित संतोष तुरी निवासी मधुबन को दोषी पाते हुए 5 साल सश्रम कारावास एवं 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

जुर्माना की राशि नहीं देने पर 3 माह अतिरिक्त सश्रम कारावास (Rigorous Imprisonment) भुगतनी होगी।

मालो देवी ने अपने बयान में कहा था कि…

मामले में मृतका मालो देवी की मां दुनिया देवी ने डोमचांच थाना (Domchanch Police Station) में आवेदन देकर केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पुत्री मालो देवी की शादी 2006 में संतोष तुरी निवासी मधुबन के साथ हुई थी।

शराब पीने के लिए रुपये मांगने को लेकर संतोष पत्नी मालो से लड़ाई झगड़ा करता था। घटना के दिन भी संतोष ने मालो को उकसा कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने के लिए मजबूर किया।

गुस्से में आकर उसकी पुत्री मालो देवी ने शरीर पर केरोसिन तेल डालकर आग ली। बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान रामगढ़ (Ramgarh) में उसकी मृत्यु हो गई।

मरने से पहले मालो देवी ने अपने बयान में कहा था कि 29 जनवरी 2020 की रात संतोष घर में आया और पीने के लिए पैसा मांगने लगा। रात करीब 12 बजे वह उसे मारने लगा और कहा कि मुझे पैसा दो नहीं तो तुम मर जाओ। गुस्से में आकर उसने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

अभियोजन का संचालन PP PK मंडल ने किया

अभियोजन का संचालन लोक अभियोजक PP PK मंडल ने किया। बचाव पक्ष की ओर से व्यवहार न्यायालय कोडरमा के LADC अरुण कुमार ओझा ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया।

अदालत ने सभी गवाहों और साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्त को दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...