Homeबिहारमल्लिकार्जुन खड़गे जैसे कसाई के कहने से 'गाय' नहीं मरती है: गिरिराज...

मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे कसाई के कहने से ‘गाय’ नहीं मरती है: गिरिराज सिंह

Published on

spot_img

बेगूसराय: केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के बयान का कड़ा विरोध किया है।

उन्होंने बागेश्वर धाम के पंडित धर्मेंद्र शास्त्री (Pandit Dharmendra Shastri) को बिहार आने पर घेराव करने की धमकी देने पर भी विरोध जताया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे कसाई के कहने से 'गाय' नहीं मरती है: गिरिराज सिंह A butcher like Mallikarjun Kharge says 'cow' does not die: Giriraj Singh

मोदी को मौत का सौदागर कहा

शुक्रवार को बेगूसराय (Begusarai) में गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार PM नरेन्द्र मोदी के खिलाफ गलत शब्दों का उपयोग कर रहे हैं।

वह देश के प्रधानमंत्री को लगातार गाली दे रहे हैं। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने भी मोदी को मौत का सौदागर कहा था। लेकिन देश की जनता ने उसका जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि खड़गे PM Modi को जितना गाली देंगे, जनता का आशीर्वाद उतना अधिक मिलेगा।

खड़गे जैसे कसाई के श्राप देने से गाय नहीं मरती है। यह लोग मोदी को गाली देते रहें, कंधा में कंधा मिलाते रहें। लेकिन 2024 में नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे, देश की जनता ने आशीर्वाद दे दिया है।मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे कसाई के कहने से 'गाय' नहीं मरती है: गिरिराज सिंह A butcher like Mallikarjun Kharge says 'cow' does not die: Giriraj Singh

हमारे सनातन के धर्म गुरुओं को रोका जा रहा

बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को बिहार आने पर एयरपोर्ट पर रोकने की धमकी दिए जाने पर गिरिराज सिंह ने कड़ा प्रतिकार किया है।

उन्होंने कहा कि देश के तमाम मुस्लिम प्रेमी और मुसलमान बताएं कि 1947 में बंटवारा हिंदू और मुसलमान के नाम पर किया गया था। आज हमारे सनातन के धर्म गुरुओं को रोका जा रहा है।मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे कसाई के कहने से 'गाय' नहीं मरती है: गिरिराज सिंह A butcher like Mallikarjun Kharge says 'cow' does not die: Giriraj Singh

धीरेन्द्र शास्त्री जा रहे मक्का मदीना

गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या हमारे धर्म गुरु धीरेन्द्र शास्त्री मक्का मदीना (Mecca Medina) जा रहे हैं।

आखिर बिहार में कुछ लोग एयरपोर्ट पर उनका विरोध करने की धमकी क्यों दे रहे हैं। यह देश के सनातन का अपमान है।

बिहार में अगर धीरेन्द्र शास्त्री को रोका गया तो उनके समर्थन में भी लोग आएंगे। हम भी उनके समर्थन में रहेंगे।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...