इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा खुलासा, 70 लाख की अफीम जब्त, तस्कर फरार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 70 लाख की अफीम बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्कर फरार, नेटवर्क की तलाश तेज, सीमा पर नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Indo Nepal Border Smuggling : बिहार के मोतिहारी में इंडो-नेपाल सीमा पर नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जितना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव से करीब 7 किलो अफीम बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह अफीम नेपाल से तस्करी कर भारत लाई गई थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से खेप को जब्त कर लिया, लेकिन आरोपी तस्कर फरार होने में कामयाब रहे।

इस मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है और आने वाले दिनों में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

स्वर्ण प्रभात ने प्रेसवार्ता में बताया कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।