झारखंड : बेटे की शादी की सालगिरह के दिन ही मां ने जहर खाकर दे दी जान, मानसिक स्थिति…

वह पार्टी में शामिल भी हुई थीं। उसके बाद घर के बाथरूम में उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : यह अत्यंत दुखद खबर सामने आई है कि 65 साल की सुमिता राय ने अपने बेटे की शादी की सालगिरह के दिन ही जहर खाकर जान दे दी।

मामला जमशेदपुर (Jamshedpur) के तार कंपनी कॉलोनी का है।

घर के बाथरूम में खा लिया जहरीला पदार्थ

बताया जाता है कि गुरुवार को उनके बेटे की शादी की वर्षगांठ थी।

वह पार्टी में शामिल भी हुई थीं। उसके बाद घर के बाथरूम में उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।

परिजन उन्हें फौरन अस्पताल (Hospital) ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि सुमिता राय की मानसिक स्थिति पहले से ठीक नहीं थी।

Share This Article