चीन के मोबाइल फोन शिपमेंट में 2020 में आई 20.8 प्रतिशत की कमी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बीजिंग: चीन की मोबाइल फोन शिपमेंट 2020 में 30.8 करोड़ यूनिट रही, जिसमें साल-दर-साल के दौरान 20.8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

चाइना एकेडमी ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी (सीएआईसीटी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

चीन में पिछले साल अकेले दिसंबर में ही मोबाइल फोन की शिपमेंट इससे पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 12.6 प्रतिशत कम होकर 2.66 करोड़ रही।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की मोबाइल फोन शिपमेंट 2020 में 30.8 करोड़ यूनिट रही, जिसमें साल-दर-साल के दौरान 20.8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

चाइना एकेडमी ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी (सीएआईसीटी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

चीन में पिछले साल अकेले दिसंबर में ही मोबाइल फोन की शिपमेंट इससे पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 12.6 प्रतिशत कम होकर 2.66 करोड़ रही।

उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक शोध संस्थान सीएआईसीटी के मुताबिक, घरेलू ब्रांडों ने पिछले साल मोबाइल फोन के शिपमेंट पर अपना वर्चस्व कायम रखा है, जो कुल शिपमेंट का 27 करोड़ यूनिट्स और कुल 87.5 प्रतिशत हिस्सा बना रहा है।

वहीं वर्ष 2020 में चीनी बाजार में कुल 462 नए मॉडल पेश किए गए, जो साल-दर-साल आधार पर 19.4 प्रतिशत कम रहे।

Share This Article