कोडरमा कंटेनर और कार के बीच हुई टक्कर, एक बच्ची की मौत

इसी दौरान यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर वाहन को लेकर फरार हो गया। जिसे पुलिस के सहयोग से बरही में पकड़ा गया।

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना (Chandwara Police Station) के पुलिस लाइन के समीप बुधवार की सुबह करीब 9 बजे एक कंटेनर और कार (MH04 JB7818) के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में कार में सवार एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए है। जिसमें 3 महिला, 4 पुरुष और एक 5 वर्षीय बालक शामिल है।

सभी घायलों को चंदवारा पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा (Sadar Hospital Koderma) लाया गया है।

फरार कंटेनर चालक गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार कार पर सवार सभी लोग झारखंड धाम से एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) से कांको पिंडारो लौट रहे थे।

इसी दौरान यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर वाहन को लेकर फरार हो गया। जिसे पुलिस के सहयोग से बरही में पकड़ा गया।

घायलों में बासुदेव गिरी (39, पिता भुवनेश्वर गिरी, बोकारी), बिजला देवी (34, पति वासुदेव गिरी), प्रतिमा देवी (32, पति विनोद भारती, कांको), आरती देवी (30, पति शिव कुमार गोस्वामी, गोविंदपुर), विनोद भारती (36, गोविंदपुर, शिव कुमार भारती (35), शिबू गोस्वामी (36, धनबाद), शिवांश कुमार (5 वर्ष, पिता वासुदेव गोस्वामी, बोकारो) शामिल हैं।

वहीं दुर्घटना में मृत बच्चे की पहचान आदर्श कुमार गोस्वामी (10 वर्ष, पिता शिव कुमार गोस्वामी, बोकारो) के रूप में हुई है।

Share This Article