Homeझारखंडरांची से GO AIR की सेवाएं 15 मई तक बंद

रांची से GO AIR की सेवाएं 15 मई तक बंद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) से गो एयर (GO AIR) की सेवाएं 15 मई तक के लिए बंद की गयी है।

एयरपोर्ट प्रबंधन (Airport Management) ने कहा है कि बिना किसी अग्रिम सूचना के सेवा बंद किए जाने को लेकर जवाब-तलब भी किया गया है।

रांची से GO AIR की सेवाएं 15 मई तक बंद GO AIR services from Ranchi closed till May 15

इस वजह अगले एक सप्ताह के लिए बंद हुई सेवा

जानकारी के अनुसार ईंधन की कमी और आर्थिक संकट की वजह से इस सेवा को अगले एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।

इसका लाभ दूसरी कंपनियां उठा रही हैं। यात्रियों की जेब ढीली हो रही है। रांची से कई बड़े शहरों का किराया आसमान छू रहा है।

GO AIR की सेवाएं बंद होने के बाद रांची से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु (Bangalore) के लिए इसकी फ्लाइट्स (Flights) के यात्री दूसरी विमान कंपनियों पर निर्भर हो गए हैं।

रांची से GO AIR की सेवाएं 15 मई तक बंद GO AIR services from Ranchi closed till May 15

ये कंपनियां उठा रही फायदा

रांची से अब विस्तारा, Indigo और एयर एशिया (Air Asia) की ही सेवा यात्रियों को उपलब्ध हो रही हैं। इसका फायदा ये कंपनियां उठा रही हैं।

नतीजा यह है कि इन शहरों की यात्रा के लिए लोगों को दोगुना पैसे देने पड़ रहे हैं।

रांची से कोलकाता (Ranchi to Kolkata) के बीच का किराया 13 हजार पार कर गया है।

इसकी वजह यह है कि रांची से कोलकाता के बीच केवल इंडिगो सेवा दे रही है। Indigo का 72 सीटर विमान उड़ान भर रहा है।

रांची से GO AIR की सेवाएं 15 मई तक बंद GO AIR services from Ranchi closed till May 15

GO AIR की सेवाएं बाधित होने से 4 उड़ानों पर संकट बढ़ा

एयरलाइंस कंपनियों (Airlines Companies) के जानकार बता रहे हैं कि मई और जून का महीना एयरलाइंस कंपनियों के लिए पीक सीजन होता है।

GO AIR की उड़ान अभी बंद होने से से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

वर्ष 2020 से पहले रांची एयरपोर्ट से प्रतिदिन यात्रियों की आवाजाही 10 हजार की संख्या को पार कर चुकी थी लेकिन अभी पीक सीजन (Peak Season) में फ्लाइट की संख्या कम होने से और फेयर बढ़ने से यात्रियों की आवाजाही पर विपरीत असर पड़ रहा है।

उनकी संख्या भी कम हो रही है।

GO AIR की सेवाएं बाधित होने से 4 उड़ानों पर संकट बढ़ गया है।

11:25 बजे दिन बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु, 2:55 बजे अपराह्न दिल्ली-रांची-दिल्ली सेवा, 4:50 बजे शाम मुंबई-रांची-मुंबई सेवा और 7:25 बजे रात दिल्ली-रांची-दिल्ली सेवा बाधित हो गयी है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...