जमशेदपुर : 12 मई को 5 घंटे के लिए होगा लाइन ब्लॉक, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा बाधित

वहीं टाटानगर-हटिया, टाटानगर-आसनसोल, टाटानगर-बरकाकाना व झारग्राम-पुरुलिया लोकल ट्रेन का परिचालन एक दिन के लिए रद्द रहेगा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: रेलवे ओवरब्रिज व लाइन मरम्मत (Railway Overbridge and Line Repair) के कारण 12 मई को चांडिल व मनीकुई स्टेशन के बीच 5 घंटे के लिए लाइन ब्लॉक किया जाएगा। जिसके कारण टाटानगर से चांडिल और चक्रधरपुर से पुरुलिया स्टेशन के बीच ट्रेनों का अवागमन ठप (Trains Stoppage) रहेगा।

वहीं टाटानगर-हटिया, टाटानगर-आसनसोल, टाटानगर-बरकाकाना व झारग्राम-पुरुलिया लोकल ट्रेन (Jhargram-purulia local train) का परिचालन एक दिन के लिए रद्द रहेगा। दक्षिण पूर्व जोन (South East Zone) से बुधवार को यह आदेश आया है।

रेलवे जोन को होगा लाखों का नुकसान

वहीं टाटानगर-आसनसोल मार्ग की एक अन्य लोकल ट्रेन (Local Train) को पुरुलिया स्टेशन तक चलाने का आदेश है। इस दौरान रेलवे जोन को टिकट बिक्री मद में लाखों का नुकसान होगा।

इधर, लाइन ब्लॉक के दौरान पूर्व निर्धारित समय में तय काम को खत्म कराने के लिए इंजीनियरिंग, परिचालन, सिग्नल व मैकेनिकल विभाग की टीम बनेगी, ताकि शुक्रवार को दिन में 10.45 बजे से शाम 3.45 के बाद विभिन्न मार्ग की ट्रेनों (Trains) को चलाने में दिक्कत न हो।

Share This Article