19 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान, मांडर कॉलेज में बीए पार्ट 2 …

सूचना मिलने पर मांडर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया, पुलिस मौत के कारणों की तलाश में जुटी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : 19 साल की युवती फूलमनी उरांव (Phoolmani Oraon) ने गुरुवार की शाम को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह मांडर कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मामला रांची के मांडर थाना क्षेत्र के हेसल घुघरी का है। खुदकुशी (Suicide) करने का कारण स्पष्ट नहीं है।

सूचना मिलने पर मांडर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया। पुलिस मौत (Death) के कारणों की तलाश में जुटी है।

कल अकेले गई थी चान्हो, आज ही लौटी थी

बताया जा रहा है कि फूलमनी बुधवार को अकेले चान्हो के नौदी गांव मेहमानी गई थी। गुरुवार को दिन में 11 बजे घर लौटी थी। घर में अकेली थी। परिजन काम पर गए थे। शाम चार बजे जब उसकी मां घर आई तो उसने फूलमनी (Phoolmani) के कमरे को अंदर से बंद पाया।

आवाज लगाने पर जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तब सिटकिनी तोड़कर दरवाजा खोला गया। अंदर कमरे में दुपट्टे से फूलमनी की Dead Body  लटकी हुई थी।

Share This Article