Homeझारखंडदेवघर DC मंजूनाथ भजंत्री ACB कोर्ट में हुए हाजिर

देवघर DC मंजूनाथ भजंत्री ACB कोर्ट में हुए हाजिर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: देवघर DC मंजूनाथ भजंत्री (Manjunath Bhajantri) शुक्रवार को रांची (Ranchi) के ACB के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत में हाजिर हुए।

उन्होंने अदालत में खूंटी जिले (Khunti District) के ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर में कमीशन से जुड़े मामले में गवाही दर्ज करायी। मंजूनाथ भजंत्री ने ही यह केस खूंटी के तत्कालीन DDC रहते हुए दर्ज करवाया था।

देवघर DC मंजूनाथ भजंत्री ACB कोर्ट में हुए हाजिर- Deoghar DC Manjunath Bhajantri appeared in ACB court

शैलेंद्र मंडल के खिलाफ FIR दर्ज करवायी थी

देवघर DC ने अपनी गवाही में अदालत को बताया कि ठेकेदारों की शिकायत के बाद उन्होंने वर्ष 2014 में कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र मंडल (Shailendra Mandal) के खिलाफ FIR दर्ज करवायी थी।

ग्रामीण विकास विभाग ने AV इंटरप्राइजेज को आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए टेंडर दिया था। भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संवेदक कंपनी ने विभाग को हैंडओवर कर दिया।

कार्यपालक अभियंता ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया

इसके बावजूद ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया। बकाया राशि के भुगतान के लिए 26 जून, 2014 को लिखित आवेदन दिया गया।

इस पर कार्यपालक अभियंता ने 20 प्रतिशत रिश्वत (Bribe) की मांग की। इसे लेकर 20 सदस्य सवेदकों की कमेटी ने 23 सितंबर, 2014 को तत्कालीन उप विकास आयुक्त से शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने केस दर्ज कराया था।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...