जॉब्सझारखंड

झारखंड में लगभग 950 दरोगा और सार्जेंट मेजर की होगी बहाली, JSSC…

रांची : झारखंड में जल्द ही लगभग 950 दरोगा, सार्जेंट मेजर और समकक्ष पदों पर बहाली (Restoration Posts of Inspector, Sergeant Major) की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इसके लिए पुलिस विभाग ने दूसरी बार झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) को अधियाचना भेज दी है। कुछ ही दिनों में आयोग की ओर से विज्ञापन (Advertisement) जारी कर दिया जाएगा।

12 अन्य विभागों में भी नियुक्ति के लिए निकाला जाएगा विज्ञापन

JSSC से मिली रही जानकारी के अनुसार, रिक्त पदों की कुल संख्या 946 से 950 के करीब है। जल्द ही 12 अन्य विभागों में भी नियुक्ति का विज्ञापन जारी होगा। ये वो नियुक्तियां हैं, जिनका विज्ञापन (Advertisement) बीते साल निकला था, पर नियोजन नीति रद्द हो जाने की वजह से इन्हें रद्द किया गया था।

गौरतलब है कि राज्य में पुलिस विभाग (Police Department) के अधुन 23 साल में केवल दो बार दरोगा और समकक्ष पदों पर बहाली हुई है। पहली बार 2012 में 380 पदों पर व 2018 में 2580 पदों पर बहाली हुई थी।

झारखंड में लगभग 950 दरोगा और सार्जेंट मेजर की होगी बहाली, JSSC…-About 950 Inspector and Sergeant Major will be reinstated in Jharkhand, JSSC…

इन पदों के लिए भी निकाला जाएगा विज्ञापन

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-956 पद।

झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-1285 पद।

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2022-583 पद।

झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-914 पद।

तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-594 पद
झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-991 पद।

झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-452 पद।

झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2022-690 पद।

झारखंड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (PGT) प्रतियोगिता परीक्षा-2022-3120 पद।

झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-455 पद।

झारखंड औद्योगिक प्रशक्षिण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2022-737 पद।

झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-176 पद।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker