रोस्पा टावर में पार्किंग से अवैध वसूली के कई हिस्सेदार, ऑडियो में सामने आया सच

इस सच की जानकारी Tweet के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,नगर निगम आयुक्त, रांची के DC और SSP को भी दी गई है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में रोस्पा टावर की पार्किंग (Rospa Tower Parking) से अवैध वसूली का मामला (Extortion Case) बड़ा जटिल बन चुका है। कई लेयर में भूमिका सामने आ रही है।

ऐसा बताया जा रहा है कि वहां की अवैध वसूली के कई हिस्सेदार हैं। वसूली करने वालों ने दावा किया है कि यह सारा काम रांची नगर निगम के संरक्षण में ही होता है।

इस सच की जानकारी Tweet के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, (Hemant Soren) नगर निगम आयुक्त, रांची के DC और SSP को भी दी गई है।

इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वसूली का बड़ा हिस्सा नगर निगम को भी जाता है। रोस्पा टावर प्रबंधन भी इसमें से अपना हिस्सा लेता है।

निगम के अधिकारियों ने शुरू की जांच

अवैध पार्किंग वसूली (Illegal Parking Recovery) को लेकर कडरू के सुहैब की ओर से जानकारी दी गई है। इसमें शामिल दोषियों पर नगर निगम आयुक्त, DM और SSP से कार्रवाई की मांग की गई है।

बताया गया है कि एक संगठित गिरोह नगर निगम की पर्ची देकर अवैध ढंग से वसूली कर रहा। संबंधित गिरोह के लोग गुंडई करते हैं, उनसे उलझते और मारपीट भी करते हैं। वे हमेशा नशे में धुत रहते हैं।

यह भी कहा गया है कि रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) के नाम पर हर माह पांच लाख से ज्यादा की वसूली हो रही है। इस वजह से निगम की छवि धूमिल होने की भी बात कही गई है। इधर, निगम के अधिकारियों ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article