Homeझारखंडरांची में तीन राशन कार्डधारियों पर लगाया गया 2.49 लाख का जुर्माना

रांची में तीन राशन कार्डधारियों पर लगाया गया 2.49 लाख का जुर्माना

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग (Albert Billung) ने तीन राशन कार्डधारियों (Ration Card Holders) पर दो लाख 49 हजार 480 रुपये का जुर्माना लगाया है।

अर्हता नहीं होने के बावजूद राशन कार्ड बनाकर राशन सामग्री (Ration Material) उठाव करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। इनमें पंकज कुमार और जयपाल नारायण और विनय कुमार शामिल हैं।

97 हजार 428 रुपये का जुर्माना लगाया गया

पंकज कुमार पर 97 हजार 428, विनय कुमार पर 54 हजार 624 और जयपाल नारायण (Jaipal Narayan) पर 97 हजार 428 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने तीनों राशन कार्ड धारियों (Ration Card Holders) को छह दिनों के अंदर जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर इनके खिलाफ FIR दर्ज कराया जाएगा।

spot_img

Latest articles

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...

खबरें और भी हैं...