बिना टेट परीक्षा लिये शिक्षकों की नियुक्ति के खिलाफ उठी आवाज, संजय महतो ने…

अब झारखंड के प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालयों में लगभग 50 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राज्य में बिना TET परीक्षा (TET Exam) लिये शिक्षकों की नियुक्ति (Appointment of Teachers) के फैसले के खिलाफ शिक्षकों की ओर से ही आवाज उठ रही है।

झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ (Jharkhand Pradesh Primary Teachers Association) के प्रदेश अध्यक्ष संजय महतो ने इस फैसले का विरोध किया है।

बिना टेट परीक्षा लिये शिक्षकों की नियुक्ति के खिलाफ उठी आवाज, संजय महतो ने…- Raised voice against the appointment of teachers without taking Tet exam, Sanjay Mahato…

पुराने वेतनमान के आधार पर हो शिक्षकों की नियुक्ति

जान लें कि झारखंड कैबिनेट द्वारा झारखंड के प्रारंभिक स्कूलों में सहायक अध्यापक संवर्ग नियुक्ति, प्रोन्नति और सेवा शर्त (संशोधन) नियमावली 2023 को मंजूरी दे दी गई है।

अब झारखंड के प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालयों में लगभग 50 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

संजय महतो ने झारखंड सरकार से मांग की है कि पहले सरकार टेट परीक्षा ले। उसके बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो। शिक्षकों की नियुक्ति पुराने वेतनमान पर की जाए।

Share This Article