ओडिशा ट्रेन दुर्घटना : वायुसेना ने MI-17 हेलीकॉप्टर को राहत-बचाव अभियान में शामिल किया

ओडिशा सरकार (Government of Odisha) ने रक्षा मंत्रालय से सेना की तैनाती का अनुरोध किया गया था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने ओडिशा (Odisha) के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना के बाद राहत और बचाव अभियान MI-17 हेलीकॉप्टर (MI-17 Helicopter) को शामिल किया है।

यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के पूर्वी कमान के प्रवक्ता हिमांशु तिवारी ने हिन्दुस्थान समाचार को दी।ओडिशा ट्रेन दुर्घटना : वायुसेना ने MI-17 हेलीकॉप्टर को राहत-बचाव अभियान में शामिल किया Odisha train accident: IAF inducts MI-17 helicopter in rescue operation

MI-17 हेलीकॉप्टर को राहत-बचाव के लिए उतारा

उन्होंने बताया कि वायुसेना ने MI-17 हेलीकॉप्टर को राहत और बचाव के लिए उतारा है।

इसके साथ ही मौके पर मौजूद वायुसेना के अधिकारी स्थानीय नागरिक प्रशासन और भारतीय रेलवे के साथ लगातार समन्वय बनाकर राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं।

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना : वायुसेना ने MI-17 हेलीकॉप्टर को राहत-बचाव अभियान में शामिल किया Odisha train accident: IAF inducts MI-17 helicopter in rescue operation

सेना की तैनाती का अनुरोध

उल्लेखनीय है कि भारतीय थल सेना की चार कंपनियां भी दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं और राहत तथा बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

ओडिशा सरकार (Government of Odisha) ने रक्षा मंत्रालय से सेना की तैनाती का अनुरोध किया गया था।

Share This Article