Latest Newsझारखंडखूंटी में लेवी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार

खूंटी में लेवी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: किसान क्रांतिकारी कमेटी (Kisan Krantikari Committee) के नाम पर तालाब निर्माण में लगे पोकलेन चालक से लेवी की मांग करने वाले 2 आरोपितों को जरियागढ़ थाना (Jariagarh Police Station) की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि गत 3 जून को जरियागढ़ थाना कें उड़िकेल गांव के पास तालाब निर्माण में लगे पोकलेन के चालक को 3 अपराधियों ने किसान क्रांतिकारी कमेटी के नाम पर पर्चा देकर लेवी की मांग की गई थी।

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत

इस संबंध में थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमन कुमार ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया।

टीम ने सिमटिमड़ा गांव में छापामारी कर विनय आईंद(35 ) और सुनील आईंद उर्फ रखताल(33 ) को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गये दोनों आरोपितों ने पुलिस के समक्ष रंगदारी मांगने की बात स्वीकारते हुए बताया कि उनके साथ एक और व्यक्ति था।

फिलहाल वह फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...