Homeझारखंडदेवघर में पूर्व मुखिया के घर में 10 लाख की लूट

देवघर में पूर्व मुखिया के घर में 10 लाख की लूट

Published on

spot_img

देवघर: जिले के सारठ (Sarath) में 5 नकाबपोश डकैतों ने बुधवार रात करीब एक बजे पूर्व मुखिया रमेश चन्द्र सिंह के घर में डकैती (Robbery) की घटना को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि कुकराहा स्थित पूर्व मुखिया रमेश चन्द्र सिंह के घर पीछे दीवार फांद कर अंदर घुसे बदमाशों ने पूर्व मुखिया की पत्नी के साथ मारपीट की और एक कमरे में बंद कर दिया।

साथ ही पूर्व मुखिया को भी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और आलमारी से 3 लाख नगदी, दो किलो चांदी ओर चांदी से बने जेवर, 5 अगूंठी, एक कानबाली, एक चेन के साथ सोने से बने अन्य जेवर लूट लिया, जिसकी कीमत लगभग दस लाख बताई जा रही है।

लगभग एक से डेढ़ घंटे तक जमकर लूटपाट किया

डकैती करने के बाद सभी नकाबपोश पीछे के रास्ते से निकल गए। डकैतों ने लगभग एक से डेढ़ घंटे तक जमकर लूटपाट किया।

घायल अवस्था में पूर्व मुखिया ने आसपास रहने वाले पड़ोसियों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद किसी ने चितरा पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना के बाद SDPO धीरेंद्र नारायण बंका, चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार दलबल के साथ पहुंच कर घटना का जायजा लिया। घायल को CHC भेजा गया।

spot_img

Latest articles

गणेश चतुर्थी : कोकर, चुटिया और अरगोड़ा में भव्य पंडाल, लड्डू भोग और महाआरती की तैयारी

Ganesh Chaturthi: राजधानी रांची में 27 अगस्त 2025 से गणेश चतुर्थी का पावन पर्व...

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा में ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में 22 अगस्त को भारी बारिश की आशंका...

लावारिस Xylo कार से 46 लाख से अधिक कैश बरामद

Jharkhand News: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में तेतराई बलियारी मोड़ के पास...

खबरें और भी हैं...