Homeझारखंडबिजली मिस्त्री ने घर में लगाई फांसी, अस्पताल में डॉक्टरों ने…

बिजली मिस्त्री ने घर में लगाई फांसी, अस्पताल में डॉक्टरों ने…

Published on

spot_img

धनबाद: धनसार थाना (Dhansar Police Station) क्षेत्र अंतर्गत मनईटांड़ कुम्हारपट्टी निवासी बिजली मिस्त्री (Electrician) 30 वर्षीय विक्की कुमार ने बुधवार की देर रात अपने घर में फंदे से झूल कर जान दे दी।

गुरुवार 15 जून की सुबह उसके पिता ने दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई।

इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की मदद से कमरे के भीतर झांका तो उनका पुत्र फंदे से झूल रहा था। लोगों ने धनसार पुलिस (Dhansar Police) को मामले की जानकारी दी।

7 माह पहले हुई थी शादी

पुलिस के पहुंचने के पहले ही परिजन विक्की को SNMMCH ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता देवनाथ राम ने बताया कि उनका पुत्र बिजली विभाग में मैनडेज मिस्त्री था। सात माह पहले ही उसकी शादी आसनसोल में हुई थी।

कुछ दिन पहले पत्नी मायके चली गई है।

अब तक पता नहीं चल पाया फांसी लगाने का कारण

बुधवार की देर रात उनका पुत्र घर आया और खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया।

सुबह कमरे के अंदर उसे फंदे से झूला हुआ देखा। हालांकि फांसी लगाने के कारणों का कुछ पता नहीं चला है।

धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह का कहना है कि आत्महत्या की सूचना धनसार पुलिस को नहीं दी गई है।

अगर सरायढेला थाना से फर्द बय़ान आया तो कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

इस बार कड़ाके की ठंड! La Nina लाएगा सर्दी का सितम, IMD और Skymet ने दी चेतावनी

This time it will be very cold!: देश में इस साल ठंड का कहर...

हजारीबाग में नक्सल अभियान में बड़ी सफलता! 1 करोड़ इनामी सहदेव सोरेन समेत 3 नक्सली ढेर

Big success in Naxal operation in Hazaribagh!: झारखंड के हजारीबाग जिले में चल रहे...

झारखंड के Ex-IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के सचिव, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Jharkhand News: झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी अमित खरे को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

तिरुपति सम्मेलन में कल्पना सोरेन ने महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

Jharkhand News: आंध्र प्रदेश के पवित्र तीर्थ तिरुपति में आयोजित दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय...

खबरें और भी हैं...